क्षेत्रीय
07-Feb-2026


सरकार पर बोला हमला, कहा जनता से हर बात पर झूठ बोल रहे छिन्दवाड़ा (ईएमएस)। । भाजपा की सरकार जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा जनता के सामने बेरोजगार के भ्रमक आंकड़े पेश कर रही है। जबकि वास्तविकता में बेरोजगारी में मध्यप्रदेश नंबर वन है। यह बात दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहीं, ऐयर स्ट्रीप में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार कह रही है कि प्रदेश में बेरोजगारी सिर्फ 1.05 प्रतिशत रह गई है, जबकि सच्चाई यह है कि बेरोजगारी का प्रतिशत 15 से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह बयान दर्शाता है कि झूठ बोलने का भी कोई स्तर अब शेष नहीं रहा। हर बात पर झूठ बोलना अच्छी बात नहीं है। यह बात सभी जानते हैं कि बेरोजगारी हर घर व हर परिवार के साथ ही जिले व प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या है। बेरोजगारी की बात करें तो मप्र देश में नम्बर एक पर है। सरकार जनता से झूठ बोल रही कि बेरोजगारी का प्रतिशत कम हुआ है। प्रश्न यह उठ रहा है कि सरकार ने ऐसे कौने से ठोस व कारगार कदम उठाए हैं जिससे युवा पीढ़ी रोजगार से जुड़ रही। शासकीय भर्तियां लम्बे समय से हुई नहीं, जो कुछ थोड़ी बहुत भर्तियां निकली वे भी घोटाले की भेंट चढ़ गई। सच्चाई तो यह है कि युवा नौकरी की चाह में ओवर एज होकर घरों में बैठ गए, किन्तु उन्हें रोजगार नहीं मिला। भारत-अमेरिका ट्रेड डील में भाजपा ने फिर दी किसानों के हितों की बलि: नकुलनाथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सांसद नकुलनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा भाजपा सरकार कि गलत नीतियों से जिले व प्रदेश के किसान पहले से ही त्रस्त है। उपज का उचित मूल्य नहीं मिलना और कृषि से जुडी हुई सम्पूर्ण सामग्री का महंगा होना खेती को हानि के धंधे में तब्दील कर चुकी है। अब भारत-अमेरिका ट्रेड डील में भाजपा ने पुन: किसान भाइयों को हासिये पर खड़ा कर दिया है। यह समझौता कृषि के लिए किसी भी स्तर पर फायदेमंद नहीं है। नकुलनाथ ने कहा कि अमेरिका हम से 18 प्रतिशत टैरिफ वसूलेगा जो पहले 3 प्रतिशत से भी कम था। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में यही टैरिफ 2.93 प्रतिशत था। अब प्रश्न यह उठता है कि जिन भारतीय सामग्रियों पर 2 से 3 प्रतिशत टैरिफ लगता था अब उन्हीं भारतीय चीजों पर सीधे 18 प्रतिशत का टैरिफ लगना कौनसी जीत हुई? केवल जनता को गुमराह करने के लिए सरकार कोरा झूठ परोस रही। विवाह समारोह में शामिल होंगे कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व सांसद नकुलनाथ रविवार को पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे सौंसर आगमन होगा। आगमन उपरांत नेताद्वय सौंसर विधायक विजय चौरे की सुपुत्री के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात व दोपहर 1.30 बजे ईमलीखेडा हवाई पट्टी पर आगमन होगा यहां से नेताद्वय विशेष वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। ईएमएस/मोहने/ 07 फरवरी 2026