छिन्दवाड़ा (ईएमएस)। । भाजपा कार्यालय पांढुर्णा में केन्द्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जहां केन्द्रीय बजट 2026-27 की विस्तार से जानकारी दी वहीं केन्द्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल देगा। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि यह बजट हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूती की नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को इस बजट में बड़ी राहत दी गई है। स्वास्थ्य के खर्च को कम करने के लिए सरकार ने दवाओं पर लगने वाले शुल्क में कटौती की है। कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क शून्य या बहुत कम कर दिया गया है। मिडिल क्लास परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के लिए जिला स्तर पर बायोफार्मा और आयुष केन्द्रों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड आवंटित किया गया है। किसानों की आय में वृद्धि करने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए यह बजट अत्यंत सकारात्मक है। सांसद ने दिव्यांगों को बाटे उपकरण सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चें हमारी जिम्मेदारी ही नहीं हमारी शक्ति है उनके चेहरे पर आई मुस्कान यह बताती है कि संवेदनशील सरकार और सशक्त नेतृत्व के चलते दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे है। उन्होंने 127 दिव्यांगजन बच्चों को विभिन्न उपकरणों का वितरण किया, जिसमें 12 बच्चों को ट्रॉयसाईकल 6 बच्चों को ब्रेल किट, 55 बच्चों को टीएलएम किट, 43 बच्चों को श्रवण यंत्र, 15 बच्चों को कैलीपर्स एवं 9 बच्चों को रो लेटर वितरित किए गए। ईएमएस/मोहने/ 07 फरवरी 2026