छिन्दवाड़ा (ईएमएस)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इमलीखेड़ी में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीचÓ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के लघु एवं मध्यम उद्यमियों को बैंकिंग सेवाओं तथा विभिन्न ऋण योजनाओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने व्यवसाय को सुदृढ़ एवं विस्तारित कर सकें।कार्यक्रम में विशेष रूप से भोपाल से आए उप अंचल धर्मेंद्र पांडे ने कहा कि छिंदवाड़ा के उभरते उद्यमियों को वित्तीय अनुशासन, योजनाबद्ध निवेश और व्यवसाय विस्तार के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग क्षेत्र एमएसएमई उद्यमियों के लिए पहले से अधिक सहयोगात्मक और सुलभ है। इस अवसर पर लगभग 75 करोड़ के ऋण का वितरण भी किया गया, जिससे जिले के अनेक उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विस्तार और सुदृढ़ीकरण में नई गति मिलेगी। पांडे ने उद्यमियों को सलाह दी कि वे अपनी व्यावसायिक आवश्यकताओं और क्षमता के अनुरूप ही ऋण योजना का चयन करें। साथ ही उन्होंने डिजिटल बैंकिंग के महत्व पर बल देते हुए सुरक्षित एवं पारदर्शी लेन-देन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बैंक के मुख्य प्रबंधक संजय यादव, सुशील कुमार, मुख्य शाखा से विष्णु कुमार, नरसिंहपुर शाखा प्रबंधक सुश्री ऊषा सूपनार, चंदनगांव शाखा प्रबंधक अरुण कुमार, लिंगा शाखा प्रबंधक श्याम देव नाथ, कुकड़ाजगत शाखा प्रबंधक अक्षय पांडे, चांद शाखा से यशवर्धन तथा ईएलसी शाखा प्रबंधक पीयूष लामसोंगे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 07 फरवरी 2026