पूर्णिया, (ईएमएस)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर चार निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता स्वरूप फूड बास्केट का वितरण किया गया। निक्षय मित्र के रूप में डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया, डॉ. प्रियांश कुमार चौधरी, डॉ. तस्लीम अख्तर एवं शिला किसकू (एएनएम) ने सहभागिता निभाते हुए टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य टीबी रोगियों को उपचार के साथ-साथ पोषण सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें शीघ्र स्वस्थ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान बीएचएम, बीसीएम, एसटीएस, एसटीएलएस, एलटी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु सामूहिक प्रयास एवं जनभागीदारी के महत्व पर बल दिया। यह कार्यक्रम क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संतोष झा- ०८ फरवरी/२०२६/ईएमएस