छिंदवाड़ा (ईएमएस)। बेडमिंटन संघ द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन ओलंपिक स्टेडियम में 4 से 9 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 13, 15,17,19 व सीनियर वर्ग महिला पुरुष खिलाड़ी एकल, युगल, व मिश्रित इवेंट्स मे खिलाडिय़ों ने भाग लिया। स्पर्धा सचिव जावेद खान ने बताया कि प्रतियोगिता का सीनियर वर्ग एकल एवं युगल फाइनल सोमवार को शाम 4 बजे से खेला जाएगा। इसी दिन शाम 5.30 बजे से प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण समापन समारोह के अंतर्गत किया जायगा। स्पर्धा अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैंस ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता रहे खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, शील्ड, मेडल, मोमेंटो, तथा व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर खिलाडय़िों के उत्साह वर्धन हेतु गण मान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि गण, जिला ओलम्पिक संघ, जिला बैडमिंटन संघ एवं इनर व्हील क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। ईएमएस/मोहने/ 08 फरवरी 2026