क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के नारंगी पठार निवासी एक बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी । अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले घनश्याम पिता इमरत माहोरे (६०) पिछले कई दिनों से पाइल्स की बीमारी से परेशान था ४ फरवरी को उसने अपने ही घर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया । हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां चार दिन तक चले उपचार के बाद रविवार सुबह उसकी सांसे थम गईं । पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा और पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है । ईएमएस/मोहने/ 08 फरवरी 2026