क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). जिला मुख्यालय के निकट स्थित गांव कुम्हारी का बेटा सत्य विजय माहूले का चयन सीआईएसफ में हुआ है। चयन होने के पश्चात उसकी ट्रेनिंग राजस्थान के अलवर जिले के बहरू में होने वाली है। साल भर की इस ट्रेनिंग में जाने के लिए 7 फरवरी को परिजनों सहित ग्रामीण व रिश्तेदारों ने सत्यविजय को भाव भीनी विदाई दी। बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारी के रहने वाले सत्य विजय माहूले को ऐसे ही सफलता नहीं मिली बल्कि उसके द्वारा अलग-अलग चार बार इस परीक्षा को दी गई। कभी हाइट को लेकर तो कभी अन्य वजह से वह फेल हो गया । लेकिन उसने हार नहीं मानी और चौथी बार में वह सीआईएसएफ पद के लिए चयनित हुआ। अब वह इस माध्यम से देश की सेवा करेगा । जानकारी के मुताबिक सत्य विजय माहूले के परिवार में पिता कारण माहूले, माता भागवंती माहूले और दादी स्वरूपा बाई माहूले तथा बड़ा भाई दुर्गेश माहूले है। परिवार में छोटा सत्य विजय ने बताया कि उसके सहित उसके तीन दोस्तों का भी उसके गांव कुम्हारी से चयन हुआ है और वह ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं। उन्होंने गांव के अन्य बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए हताश न हो बल्कि कोशिश जारी रखें। सत्यविजय ने बताया कि वह सीआईएसएफ में जाने को लेकर प्रारंभ से ही उत्सूक था और लगातार वह चार बार इस परीक्षा में शामिल हुआ हैं। प्रारंभ में तीन बार असफल हुआ और चौथी बार में चयनित हुआ हैं। चूंकि वह असफल होने के बावजूद निराश नहीं था और उसे इस पद पर जाने का जज्बा बना हुआ था। जिसके चलते उसे आखिरकर सफलता हासिल हुई। अब वह देश सेवा करना चाहता हैं। जो कि इस ट्रेनिंग के माध्यम से शुरू हो जायेगी। वही मां भागवंती माहूले ने भावुकता के साथ कहा कि उसका बेटा का चयन होने से खुश है और खुश इसलिये है कि वह देशसेवा करेगा। सभी परिजनों सहित ग्रामीणों द्वारा उसे यहां से ट्रेनिंग में जाने के लिये बिदाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भानेश साकुरे / 08 फरवरी 2026