साहिबगंज(ईएमएस)।राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक में सोमवार को आपसी विवाद में चाकू से हुए हमला में एक युवक की मौत हो गई।वहीं एक घायल हैं। जिसे बेहतर ईलाज के लिए रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह कल्याणचक दुर्गा मंदिर प्रांगण में यात्री को टोटो में चढ़ाने को लेकर दो टोटो चालक दलाही निवासी मंतोष कुमार और काला बहियार निवासी जमशेद अंसारी के पुत्र में आपसी विवाद हो गया इसके बाद दोनों में कहासुनी के बाद जमशेद के बेटे ने घर चला गया और कुछ देर अपने भाइयों के साथ फिर स्टैंड पहुँच गया और मंतोष के वाद विवाद करने लगा। इसी दौरान जमशेद के पुत्र के साथ आये दूसरे ने मंतोष पर रॉड और चाकू से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसी दौरान मंतोष के दूसरे भाई आ गया जिसे भी रॉड से वॉर कर दिया गया और सभी भाग गया जिसे आसपास बीके लोग जमा हो गया और दोनों घायलो को इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मंतोष की मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तालझारी तीनपहाड़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया इसकी सूचना पर राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचा पुलिस को देख लोग और उग्र हो गए और पुलिस को घेर लिया और मांग करने लगा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नही होगा जाम नही हटेगा। वही थाना प्रभारी द्वारा इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दिया सूचना पर राजमहल पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे राधा नगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज बल के साथ पहुँच कर मामले को शांत करना चाहा लेकिन कोई मानने को तैयार नही। सभी का एक ही कहना था कि आरोपी पर करवाई हो। कल्याणचक में हुए चाकूबाजी के बाद कल्यानचक के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया। साथ ही लोगो ने पुलिस प्रशासन के विरोध नारेबाजी भी किया।साथ ही कहा कि अगर प्रशासन करवाई नही करता है तो जाम जारी रहेगा।पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। कर्मवीर सिंह/09फरवरी/26