राज्य
09-Feb-2026


इंदौर (ईएमएस)। निर्वाचन कर्तव्य में लापरवाही और आदेश की अवहेलना करने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा ने विद्युत विभाग के चार कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। इन कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें सहायक यंत्री राजेश गुप्ता, भाग्यश्री, अजय कुमार और कनिष्ठ यंत्री ब्रजेन्द्र दुबे शामिल हैं। इन सभी की ड्यूटी विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत लॉजिकल एरर और नो मैपिंग के कार्य में लगाई गई थी, लेकिन ये अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए। निर्वाचन शाखा द्वारा संपर्क करने पर भी इन कर्मचारियों की ओर से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रकाश/09 फरवरी 2026