रायपुर(ईएमएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने करीब पांच साल बाद हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। नए शुल्क लागू होने के बाद अब 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को पहले की तुलना में काफी अधिक फीस देनी होगी, जिससे छात्रों और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। नए आदेश के अनुसार मुख्य परीक्षा शुल्क 460 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है। वहीं नामांकन शुल्क 80 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा एडिशनल सब्जेक्ट लेने पर शुल्क 110 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है। अवसर परीक्षा शुल्क में भी बढ़ोतरी- एक विषय की द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा: 280 - 400 रुपये,दो विषय की द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा: 340- 600 रुपये,दो से अधिक विषय (क्रेडिट योजना): 640- 1000 रुपये स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए भी फीस बढ़ी नए स्वाध्यायी छात्र (पंजीयन व अनुमति सहित): 1540 - 2000 रुपये,एससी/एसटी स्वाध्यायी छात्र: 560 - 800 रुपये,एक विषय अवसर परीक्षा: 280-500 रुपये,दो विषय अवसर परीक्षा: 340-600 रुपये,संकाय/विषय परिवर्तन शुल्क: 200-400 रुपये मंडल के इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों का मानना है कि बढ़ती महंगाई के बीच यह फीस वृद्धि विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है, जबकि मंडल इसे प्रशासनिक और परीक्षा संचालन खर्चों से जोड़कर देख रहा है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)10 फरवरी 2026