जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थानान्तर्गत दशमेश द्वार के समीप अज्ञात जालसाज ने एक व्यक्ति को आरटीओ अधिकारी बनकर चालान काटने का डर दिखाकर ई-चालान की फाईल वाटअप पर भेजकर उसका मोबाईल हैक कर अलग-अलग खातों से एक लाख 86 हजार रूपए ट्रांसपर करा लिये। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि दशमेश द्वार मदनमहल निवासी महेश पाण्डेय के मोबाईल फोन पर गत 25 जनवरी को दोपहर लगभग 12.44 बजे किसी अज्ञात ने वाट्अप काल कर स्वयं को आरटीओ अधिकारी बताकर चालान काटने का भय दिखाकर ई-चालान भरने उसके मोबाईल पर वाट्सअप के माध्यम से एपीके फाईल भेजी। उक्त फाईल पर जैसे ही महेश ने क्लिक किया तो उसके एफडी खाते व बचत खाते से एक लाख 79 हजार व 6 हजार 579 रूपए निकल गये। इस तरह आरोपी ने ऑनलाईन ठगी कर अपने खाते में एक लाख 86 हजार रूपए ट्रांसपर करा लिये थे अज्ञात जालसाज पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया । सुनील साहू / मोनिका / 10 फरवरी 2026/ 12.30