राज्य
10-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। सोशल मीडिया की लोकप्रियता का इस्तेमाल जहां पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है वहीं अपराधी इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल अराजक गतिविधियों को अंजाम देने में भी कर रहे हैं। गत कुछ दिनों से मॉडीफाई साइंलेसर वाली एक मोटर साइकिल चलाने का वीडियो लोगों के बीच वायरल हो रहा था। बेलबाग पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर साईबर सेल की मदद से आरोपी मोटर साइकिल चालक की पतासाजी कर उसे पकड़कर मॉडीफाई साइंलेसर निकलवाकर बाईक चालक से एक हजार समन शुल्क वसूला। बेलबाग पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, शस्त्र प्रदर्शन, वाहनों पर स्टंट के वीडियो डालने वालों के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एक युवक ने मॉडीफाई साइंलेसर वाली मोटर साइकिल का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था पुलिस ने मोटर साइकिल चालक की पहचान व्यौहार बाग बेलबाग निवासी विश्व मोह अर्खेल के रूप में कर आरोपी की पतसाजी कर उसे पकड़ा उसकी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 जेड बी 7760 में लगा मॉडीफाई साईलेसर निकलवाया और मोटर साइकिल चालक विश्वमोहन अर्खेल से 1 हजार रूपए समन शुल्क वसूला। सुनील साहू / मोनिका / 10 फरवरी 2026/ 12.27