नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में टी-20 क्रिकेट विश्व कप के मैच शुरू हो रहे है, जिसके लिए हजारों दर्शक स्टेडियम पहुचेंगे। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 का रोमांच शुरू हो रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मुकाबले को लेकर राजधानी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मैच के दिनों में जाम से बचने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे। आम लोगों और क्रिकेट प्रेमियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें। अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के मैच 10 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 16 फरवरी, 18 फरवरी और 1 मार्च 2026 को खेले जाएंगे। इन सभी मैचों के दौरान सुबह 9 बजे से रात 11:30 बजे तक ट्रैफिक पर विशेष नियंत्रण रहेगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/10/फरवरी/2026