क्षेत्रीय
12-Feb-2026


धार (ईएमएस)। श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी पूरे देश सहित हमारे धार जिले में भी अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्वा के साथ मनाई जाती है। छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल मराठा समाज, अपितु संपूर्ण राष्ट्र के गौरव एवं प्रेरणापुंज हैं। धार जिले के गौरवशाली इतिहास और मराठा संस्कृति के गहरे जुड़ाव के कारण इस दिन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य चल समारोह, पूजन-अर्चन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें शासकीय सेवक, विद्यार्थी और आम जनमानस बड़ी संख्या में सम्मिलित होते हैं। श्री क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को शासकीय अवकाश घोषित हो ऐसा ज्ञापन माननीय कलेक्टर महोदय को दिया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष श्री मुरलीधर बुटे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प‌द्माकर राव मुरमकर, उपाध्यक्ष दिलीप म्हाले, सचिव भास्करराव सोनोने, सहकोषाध्यक्ष डॉ. विजय मोरे, नवयुवक मंडल अध्यक्ष बाला शितोले, मराठा ब्रिगेड अध्यक्ष सचिन साठे, महिला ब्रिगेड अध्यक्ष श्रीमती अनिता म्हाले, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रूचि नायकवाड़े, उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका गायकवाड़, सहकोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा गायकवाड़ एवं समाजजन विजय शिन्दे, दिलीप म्हाले, अशोक म्हाले, हेमंत शिवले, केतन बोराड़े, उत्तम राव जाधव, प्रथमेश शिवले, श्रीमती शशि पवार, श्रीमती शीला अड़सुले, श्रीमती विनिता मोहिते, श्रीमती नंदा मुरमकर, पियुष गायकवाड़, श्रीमती मीना मोरे उपस्थित थे। यह जानकारी अतुल कालभवर द्वारा दी गई। / ईएमएस / 12 फरवरी 2026