क्षेत्रीय
12-Feb-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र रिपुदमन सिंह (सागर) के विवाह समारोह में उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। ग्वालियर के होटल ताज (ऊषा किरण पैलेस) में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुपुत्र रिपुदमन सिंह का विवाह कनिका (सिमरन) सुपुत्री श्रीमती सीमा-स्व. सूर्यवीर सिंह सिसौदिया के साथ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया और ऊर्जा मंत्री श्री तोमर को पुत्र विवाह पर शुभकामनायें एवं बधाई दी है।