क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम द्वारा आयोजित विभागीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज एमएलबी कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट प्रथम मैच में स्वास्थ्य विभाग और पी एच ई विभाग के मध्य हुआ जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विजय प्राप्त की तथा दूसरे मैच में राजस्व और परिषद् के मध्य हुआ जिसमें राजस्व की टीम विजेता रही। उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय की पहल पर यह विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाना, टीम भावना को सशक्त करना तथा स्वास्थ्यपूर्ण वातावरण का निर्माण करना है। टूर्नामेंट में नगर निगम के सभी विभागों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता खेल भावना और उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें आज एम एल बी कॉलेज पर पहला मैच स्वास्थ्य विभाग और पी एच ई विभाग के मध्य हुआ जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 80 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम को देकर आसानी से विजय प्राप्त कर ली। इस मैच का मेन ऑफ द मैच स्वास्थ्य विभाग के श्री रवि टांक रहे। वहीं दूसरा मैच राजस्व और परिषद् के मध्य हुआ जिसमें राजस्व की टीम विजेता रही। मैच का सफल संचालन सहायक खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव और श्री नमन कौरव ने किया।