छिंदवाड़ा (ईएमएस)। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा नियुक्त जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में विशेष बैठक लेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री कमलेश उइके एवं विजय पांडे ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेषराव यादव करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। दोपहर 1 बजे जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री बैठक में शमिल होंगे। दोपहर 3 बजे सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त पार्षदगणों की बैठक ली जाएगी। शाम 5 से 6 बजे तक वे कोर कमेटी की बैठक लेंगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026