क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पातालेश्वर धाम में स्थित जल कुंड की बजरंग दल के सदस्यों ने भरी ठंड में पानी में उतरकर देर रात तक गहन सफाई की। देर रात तक रूपेश लांझीवार , युवराज सूर्यवंशी, रितेश वर्मा, हिमालय दाढ़े, यश जैन, आदि ओम शुक्ला, शिवम बंदेवार, रोहित बग्गा, बंटी साहू, मोंटी, पवन कांबले, मनीष मालवी, बंटी, शेखर ने जल कुंड की सफाई में अपना श्रम दान किया। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026