क्षेत्रीय
12-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। उद्यानिकी महाविद्यालय में हॉर्टिकल्चर प्रीमियर लीग का आयोजन 7 से 12 फरवरी तक किया गया। इस इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में चार टीमों ने भाग लिया। साइलेंट स्ट्रिकर कप्तान रोहित ठाकुर, लीजेंड किलर कप्तान निखिल कोराव, राउडी बॉयस कप्तान दीपक विनारे एवं एग्रो वेरियास कप्तान मयंक मनेश्वर थे। सभी टीमों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और खिलाडिय़ों ने खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। फाइनल मैच राउडी बॉयस और एग्रो वेरियास के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा। इसमें जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एग्रो वेरियास ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की और ट्रॉफी अपने नाम की। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026