छिंदवाड़ा (ईएमएस)। छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में एक जटिल शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक कर 19 वर्षीय युवक को सिम्स के डॉक्टरों ने बड़ी राहत दिलाई है। मदनपुर निवासी रोहित चौरे पिछले पांच वर्षों से घुटने की हड्डी (नी कैप) के बार-बार खिसकने की समस्या से परेशान था। इस कारण उन्हें चलने-फिरने, और सीढियां चढऩे और दैनिक कार्यों में गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। परिजनों के अनुसार, युवक ने विभिन्न स्थानों पर उपचार कराया, कई चिकित्सकों से परामर्श लिया, लेकिन स्थायी लाभ नहीं मिल पाया। इस बीच अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने सिम्स के डॉक्टरों से सलाह ली। जांच में नी कैप का बार-बार खिसकने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र सैयाम के मार्गदर्शन में मुख्य सर्जन डॉ. अमित रहांगडाले, डॉ. सर्वज्ञ जैन एवं डॉ. तनुज डंडोतिया की टीम ने सफलतापूर्वक शल्य चिकित्सा की। चिकित्सकों ने बताया कि सर्जरी के दौरान तकनीक का उपयोग किया गया, और उसके बार-बार खिसकने की समस्या का स्थायी समाधान किया गया। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026