क्षेत्रीय
12-Feb-2026
...


■ अतीश दीपंकर भागलपुर,(ईएमएस)| किसी घटना को अंजाम देने जा रहे तीन अपराधी को भागलपुर पुलिस ने हथियार और बारूद के साथ पकड़ा। दरअसल गुरुवार को जिले के शिवनारायणपुर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि, घोगा थाना क्षेत्र के तीन अपराधी मोटरसाइकिल से हब्बीपुर गांव में किसी घटना को अंजाम देने से जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने हब्बीपुर गांव मे छापामारी किया। छापेमारी में तीन अपराधी पीयूष कुमार,मुकेश कुमार और सौरभ कुमार को पुलिस ने हथियार और बारूद के साथ पकड़ा। पुलिस ने पीयुष के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक गोली, दो मोबाईल बरामद किया। वहीं दूसरे अपराधी मुकेश के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक गोली और एक मोबाईल बरामद किया और तीसरे अपराधी सौरभ के पास से एक मोटर साईकिल, तीन मोबाईल बरामद किया गया है। यह तीनों अपराधी घोघा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत ममला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पकड़ाये हुए सौरभ पूर्व में भी कहलगांव थाना में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल गया है। अन्य दो अपराधियों पीयुष और मुकेश का अपराधिक इतिहास पुलिस पता कर रही है। बरामदगी समान में 2 देशी कट्टा,315 बोर का 4 गोली, 6 मोबाईल, एक मोटर साईकिल है। छापामारी टीम में पु०अ०नि० सह शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, पु०अ०नि० जयनाथ राय, पु०अ०नि० बिपीन प्रसाद यादव, सैप दीपनारायण पंडित, सैप गंगासागर दूबे, जितेन्द्र पासवान सहित कई पुलिस बल थें।