क्षेत्रीय
12-Feb-2026


रोहना बायपास मार्ग पर हादसा, अस्पताल में चल रहा इलाज छिंदवाड़ा (ईएमएस)। देहात थाना अंतर्गत रोहना बायपास मार्ग पर ट्रैक्टर और मजदूरों से भरे वाहन में सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार दर्जन भर मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मजदूरों को लेकर उमरेठ की तरफ जा रही गामा वाहन और टै्रक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दर्जन भर से अधिक श्रमिक जिनमें बेबी पति नरेंद्र यादव, बबीता पिता दिनेश यादव, बेबी पति जनपत यादव, दीपिका पिता गोवर्धन यादव, प्रीति पिता रामचरण आम्रवंशी, कमलवती पति लकी राम यादव, रश्मि यादव, अंतर पति अमीर चंद यादव, मीरा पति संदेश यादव, सोनिया पति सुमर चंद यादव, उषा पति शैलेश यादव और रोशनी पिता महत लाल यादव घायल हो गए। पुलिस ने ं वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, १४ घायल इधर जुन्नारदेव थाना अंतर्गत गोरखघाट में श्रद्धालुओं को लेकर महादेव मेला जा रही टै्रक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में बैठे १४ भक्तगण घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं को तामिया और जुन्नारदेव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मुलताई से ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ कर भक्तगण भूराभगत महादेव मेला जा रहे थे। इसी दौरान गुरूवार देर शाम टै्रक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गोरखघाट के गहरी खाई में गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026