क्षेत्रीय
12-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सिम्स मेडिकल कॉलेज की हॉस्पिटल इन्फेक्शन कंट्रोल समिति ने गुरूवार को सिम्स से संबद्ध जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। समिति ने चेतावनी दी कि यदि संक्रमण नियंत्रण के मानकों में सुधार नहीं हुआ तो आगे और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान आईसीयू-1, लेबर रूम, गायनिक ओटी और पीएनसी वार्ड में संक्रमण नियंत्रण व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। दौरे में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण, हैंड वॉशिंग प्रोटोकॉल, हैंड हाइजीन की वास्तविक स्थिति और रिकॉर्ड मेंटेनेंस की जांच की गई। समिति ने कई स्थानों पर व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पाई गई, जिस पर संबंधित स्टाफ को निर्देश जारी किए। नर्सिंग स्टाफ और जूनियर डॉक्टर्स (जेआर) को संक्रमण रोकथाम के मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई। समिति ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण दल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विपीन जैन सहित माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. पूर्ति त्रिपाठी, डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. हिमांशु सिंह शामिल रहे। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026