छिंदवाड़ा (ईएमएस)। नगर पालिक निगम द्वारा गुरूवार को अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत दीनदयाल पार्क में हरित क्षेत्र विकास (पार्क) घटक के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत विशेष पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम में रोपित पौधों की देखभाल, संरक्षण की विधियों तथा पौधरोपण के सामाजिक एवं वैज्ञानिक लाभों की जानकारी नागरिकों को दी गई। साथ ही संबंधित फोरेक्स शीट के माध्यम से आईईसी. गतिविधि आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उद्यान प्रभारी एवं सब इंजीनियर शिवप्रसाद पंद्राम, सिटी मिशन मैनेजर उमेश प्याशी, सेवंती पटेल, सोशल एक्सपर्ट प्रांशु सिंह, आई.ई.सी. टीम, निकाय कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026