पातालेश्वर सहित मोक्षधाम मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण छिंदवाड़ा (ईएमएस)। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने नगर निगम पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाओं अभियान चला रहा है। जिसके चलते प्रतिदिन निगम का अतिक्रमण अमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाहीं की जा रही है। इसीक्रम में गुरूवार को नगर निगम का अतिक्रमण अमला चारफाटक स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचा, जहां टीम ने ब्रिज के नीचे व्यापार करने वाले सब्जी, फल विक्रेताओं, सहित हाथठेला लगाने वाले फुटकर व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। वहीं निर्देश न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाहीं की बात कहीं है। दरअसल १५ फरवरी महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाना है। महाशिव रात्रि पर्व पर पातालेश्वर मंदिर के समीप मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालू पहुंचते है। मेले में व्यवस्था बनाने हेतू निगम ने फुटकर व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निदे्रश दिए है। इसी के साथ टीम ने पातालेश्वर मंदिर सहित मोक्षधाम मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। जहां मेेले के दौरान किसी भी व्यापारी को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का पालन न करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026