क्षेत्रीय
12-Feb-2026


एनएसयूआई के आंदोलन के बाद विद्यार्थियों को मिली राहत छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पीजी कॉलेज में पढऩे वाले विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच में जमकर लापरवाही बरती जा रही थी। दसवीं बारहवीं में प्रथम स्थान आने वाले विद्यार्थियों को भी सप्लीमेंट्री दे दी जा रही थी। जिसकों लेकर विद्यार्थियों में भारी आक्रोश पनप रहा था। तभी विद्यार्थियोंं ने छात्र संगठन एनएसयूआई के साथ मिलकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला था। एनएसयूआई के प्रयासों के बाद विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाओं के अवलोकन के आदेश जारी किया गए है। एनएसयूआई की प्रदेश महासचिव अपेक्षा सूर्यवंशी ने बताया है कि विगत दिनों पीजी कॉलेज एवं कलेक्ट्रेट में छात्र संगठन एन.एस.यू. आई. ने परीक्षा परिणाम एवं अन्य समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था । जिसमें अधिकारियों द्वारा कार्यवाही का आदेश दिया गया। जिसमें छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका का अवलोकन करने का मौका मिल रहा है। इसको लेकर छात्र संगठन एन.एस.यू.आई ने प्राचार्य को महाविद्यालय पहुंचकर धन्यवाद दिया। इस दौरान अध्यक्ष अर्पित तिवारी,अभिजीत इवनाती, कुशाल पाल,ईशान रजा,धनराज यादव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026