आवक और दाम दोनों कम मिलने से इतनी घट गई आय छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कृषि उपज मंडी को इस साल मंडी शुल्क से होने वाली आय आय में बड़ा झटका मिला है। सालाना आय में इतनी बड़ी कमी इससे पहले कभी नहीं देखी गई। संभाग की ए ग्रेड मंडी वित्तीय वर्ष में होने वाली आय में बुरी तरह पिछड़ गई है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 4 करोड़ 20 लाख रुपए छिंदवाड़ा मंडी को आय कम हुई है। पिछले साल 2024- 25 में अप्रैल से जनवरी तक मंडी शुल्क के रूप में कुल आय 18 करोड़ 25 लाख 82 हजार 187 दर्ज की गई थी लेकिन 2025-26 में अप्रैल से जनवरी तक की यह आंकड़ा 14 करोड़ 5 लाख 63 हजार 330 तक ही पहुंच पाया है। छिंदवाड़ा मंडी में अचानक गिरे इस आंकड़ें को लेकर स्थानीय प्रबंधन से लेकर संभागीय अधिकारी भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। भोपाल स्तर तक हुई समीक्षा में इसपर खासी चिंता जताई गई है। गौरतलब है पिछले सप्ताह इसी की वजह से छिंदवाड़ा मंडी के सचिव मनोज चौकीकर को निलंबित भी किया गया। इस साल अनाज की आवक और दाम दोनों कम होने के कारण मंडी की आय में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज हुई। जनवरी में बचाई लाज 2026 के जनवरी महीने में बढ़ी आया ने मंडी को आय के रूप में कुछ राहत भी दी और मंडी प्रबंधन को राहत भी। अकेले जनवरी महीने में मंडी शुल्क के रूप में 2 करोड़ 89 लाख 93 लाख 860 रुपए आए। कारण यह कि न बढ़ते देख किसानों ने अपना अनाज मंडी में मजबूरीवश लाया और बेचा। वरना इस बार आय का आंकड़ा और कम होता। 15 लाख क्विंटल आवक घटी इस साल मंडी में अनाज की आवक भी घट गई है। 2025-26 में अप्रैल से जनवरी तक मंडी में 66 लाख 28 हजार 355 क्विंटल अनाज आया जबकि 2024- 25 में इसी दौरान अनाज की आवक 81 लाख 31 हजार 17 क्विंटल तक पहुंच गई थी। यानि इस साल 15 लाख क्विंटल से ज्यादा की आवक घट गई। वो तो पिछले महीने जनवरी में 16 लाख 27 हजार की आवक ने इस अंतर को कुछ कम किया। जनवरी की आवक पिछले सभी महीनो से ज्यादा रही। मक्का के टूटे दाम रहे कारण ध्यान रहे मंडी शुल्क अनाज के बिकने वाले दामों पर निर्भर रहता है। अनाज जितनी ज्यादा दर पर बिकेगा एक प्रतिशत मंडी शुल्क के रूप में उतनी ज्यादा राशि मंडी को मिलेगी। मक्का की बात करें तो पिछले साल दिसंबर तक लगभग 40 लाख क्विंटल मक्का किसानों ने बेचा था इस बार यह आंकड़ा घटकर 23 लाख के आसपास आ गया। यनि पिछले साल से 17 लाख क्विंटल मक्का दिसंबर तक कम आया। इससे मंडी की आय बुरी तरह प्रभावित हुई। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026