छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भगवान भोलेनाथ शिवशंकर के पूजन का साल का सबसे बड़े पर्व शिवरात्रि को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हेा चुकी हैं। 15 फरवरी रविवार को यह पर्व मनाया जाएगा। जगह-जगह रुद्राभिषेक के आयेाजन किए गए हैं। शिवधामों के साथ लोग अपने घरों में भी इस दिन महादेव का अभिषेक करते हैं। यूं तो ये धार्मिक अवसर विशेष मुहूर्त में ही आते हैं लेकिन इस बार महाशिवरात्रि पर पांच अद्भुत राजयोग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का मानाना है कि विधि विधान और पवित्र और श्रद्धाभाव के साथ यदि इस दिन कोई व्यक्ति भगवान शंकर का अभिषेक पूजन खास समय पर करें तो उसके लिए विशेष कल्याणकारी यह शिविरात्रि रह सकेगी। पंचांगों में गृह नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार इस दिन सूर्य बुध और शुक्र एक साथ होकर त्रिगही योग भी बना रहे हैं। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र भी रहेगा, जिसे भगवान शिव का प्रिय नक्षत्र माना जाता है। कौन से विशेष योग ज्योतिषाचार्य पं आदित्य उपाध्याय ने बताया कि बुध और शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। बुध और सूर्य के मेल से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। सूर्य और शुक्र के मिलन से शुक्रादित्य योग बन रहा है। कुंभ राशि में शनि शश महापुरुष राजयोग बना रहे हैं। साथ ही सूर्य बुध शुक्र शनि और राहु के एक साथ होने से पंचग्रह राजयोग का निर्माण हो रहा है। इन सभी शुभ योगों का एक साथ बनना अत्यंत दुर्लभ माना जा रहा है। यह संयोग आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक परिवर्तन का संकेत देता है। इस समय करें पूजन तो होगा लाभ पं उपाध्याय ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 6 बजे शुरू होगी और 16 फरवरी को सुबह 5 बजकर 32 बजे समाप्त होगी। चूंकि महाशिवरात्रि की पूजा और जागरण रात्रि में किए जाते हैं। इसलिए इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी की रात को ही मनाई जाएगी। निशिथ काल की पूजा का मुहूर्त 16 फरवरी रात 12.9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। शिवधामों में शुरू हेा गई तैयारियां छिंदवाड़ा जिले में इस समय चहुंओर शिवभक्ति का माहौल है। महादेव के मेले की धूम तो है ही शिवरात्रि के अवसर पर शहर के सभी शिव मंदिरों में इस विशेष दिन के पूजन की तैयारियां शुरू हो गई हे। मंदिरों में साफ सफाई के साथ रंगरोगन और सजावट की जा रही है। पातालेश्वरधाम, मोक्षधाम स्थित महाकाल मंदिर, धरमटेकड़ी, टाउन हाल स्थित शिव मंदिर, के अलावा शहर के विभिन्न वार्डों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी शिवरात्रि पर पूजा अर्चना होगी। शहर में ज्योर्तिलिँगों की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। कई जगह ज्योर्तिलिंगों और बाबा अमरनाथ के ज्योर्तिििर्लगों के दर्शन भी कराए जाएंगे। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026