छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भाजपा ने जिले को माडल बनाने वाले कांग्रेस सरकार के छिंदवाड़ा के विकास के कामों को तो रोका ही अब उसी पार्टी के विधायक इसे संभाग न बनने देने की भी धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में छिदंवाड़ा के भाजपा नेताओं के मुंह नहीं खुल रहे। चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने सिवनी के विधायक मुममुन सेन के बयान पर यह प्रतिक्रिया दी है। चौधरी ने कहा कि जिले का विकास रोका अब संभाग न बनने की धमकी कमलनाथ और नकुलनाथ द्वारा किए गए विकास कार्यों के खिलाफ भाजपा नेता हमेशा बया न देते रहे हैं लेकिन अब उन्ही की पार्टी के विधायक ने छिंदवाड़ा केा लेकर जो कहा है उसके जबाव में सबके मुंह बंद हैं। छिंदवाड़ा आकर पड़ौसी जिले के भाजपा नेता चुनौती देकर चले गए कि छिन्दवाड़ा को संभाग नहीं बनने देंगे।यह छिन्दवाड़ा के समूचे भाजपा नेताओं के मुंह पर तमाचा है। चौरई विधायक ने कहा कि भाजपा के वीडी शर्मा ने ही कभी कहा था कि कमलनाथ सारी योजनाएं,परियोजनाएं और बजट छिन्दवाड़ा ले जाते हैं। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद विश्वविद्यालय, हार्डिकल्चर कालेज, मेडिकल कालेज,टेक्स्टाइल पार्क, सिंचाई काम्पलेक्स का खांका खींचा लेकिन इन्हें पूरा करने में भाजपा नेताओं ने अडंगा लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब इसे संभाग न बनाने को लेकर भाजपा के ही जनप्रतिधि सामने खड़े हो गए है। जिले के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ताधारी दल के विधायक ने छिन्दवाड़ा में आकर ललकारा कि वह छिन्दवाड़ा को संभाग नहीं बनने देगा। छिंदवाड़ा के भाजपा नेताओं को इस संबंध में अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026