छिंदवाड़ा (ईएमएस)। श्री रामलीला मंडल छोटी बाजार छिंदवाड़ा के संरक्षक और वरिष्ठ कलाकार विनोद विश्वकर्मा का गुरुवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वे मुख्य डाकघर में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत थे। ध्यान रहे विनोद विश्वकर्मा कई वर्षों से रामलीला मंडल से जुड़े रहे। रावण के रूप में उनका अभिनय बेहद प्रभावशाली रहा और सालों तक दर्शकों ने इसे सराहा। पिछले दिनों अयोध्या में हुए विशेष मंचन में भी उन्होंने ही रावण के पात्र के रूप में अभिनय किया। उनके निधन पर रामलीला मंडल के पदाधिकारियों, कलाकारों और उनके मित्रों, परिजनों ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मोक्षधाम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा 13 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे निज निवास छोटी बाजार राम मंदिर के पीछे से स्थानीय मोक्षधाम के लिए निकलेगी। नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव,सांसद बंटी साहू ने भी विनोद विश्वकर्मा के निधन पर शोक जताया है। यादव ने कहा कि विनोद विश्वकर्मा का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध कर देने वाला है। वे बेहतरीन कलाकार के साथ बेहद अच्छे स्वभाव के व्यक्ति भी थी। सांसद ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जीवन के माध्यम से उन्होंने अनेक पीढिय़ों का मार्गदर्शन किया। उनका स्नेह, सरलता, विनम्रता एवं समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। ईएमएस।/मोहने/ 12 फरवरी 2026