खेल
13-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएम)। भारतीय क्रिकेट टीम के ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ टी20 विश्वकप मुकाबले में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ही सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले एक विशेष क्लब में जगह हासिल कर ली है। ईशान ने इस मैच में केवल 20 गेंदों में ही अपने 50 रन बना दिये। वहीं 24 गेंदों में 61 रन बनाकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टी20 विव कप में भारतीय टीम की ओर से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम है, युवराज ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 12 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया था। वहीं केएल राहुल ने साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किये थे जबकि रोहित शर्मा ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। ईशान अब इसी सूची में शामिल होने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। ईशान ने इस मैच में अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 250 से अधिक रहा, जो टी20 क्रिकेट में काफी कम बल्लेबाज़ों के नाम है। गिरजा/ईएमएस13 फरवरी 2026