खेल
13-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएममएस)। आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने में चोट के कारण विश्वकप से बाहर हो गए हैं। स्टर्लिंग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जोश इंग्लिस का कैच पकड़ते समय ये चोट लगी। इसके बाद ही वह मैदान से बाहर चले गये। इस कारण लोरकान टकर ने टीम की कप्तानी की थी। वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे लेकिन रन लेने के दौरान उन्हें काफी परेशानी हुई जिस कारण उन्हें रिटायर हर्ट होकर वापस जाना पड़ा। इसके बाद जांच में उनकी चोट गंभीर पायी गयी जिससे वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं उनकी जगह टीम में अब अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम टॉपिंग को टीम में शामिल किया है। टॉपिंग अभी चेन्नई में अभ्यास सत्र से गुजर रहे हैं। टीम के एक अन्य खिलाड़ी बेन कैलिट्ज़ भी फिट नहीं हैं। ऐसे में स्टर्लिंग के बाहर होने से आयरलैंड की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। ईएमएस 13 फरवरी 2026