क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


- अंधमूक वायपास के समीप दुर्घटना : विवाह समारोह से वापस लौट रहे युवक हादसे का शिकार जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर शहर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्रांतर्गत अंधमूक वायपास से आगे बहदन के समीप तडके से पूर्व विवाह कार्यक्रम से वापस लौट रहे लोगों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस टक्कर में जहां कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया तो वहीं उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल ए ‎जन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इस संबंध में भेड़ाघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर कठौंदा निवासी 20 वर्षीय यशवंत पटेल और 25 वर्षीय सौरभ पटेल अपने तीन अन्य साथियों के साथ जबलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे जहां से वे सभी रात लगभग 3 बजे स्विफ्ट कार से वापस घर लौट रहे थे, कि इसी बीच अंधमूक वायपास से आगे बहदन के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में यशवंत और सौरभ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार तीन अन्य घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के बाद वाहन छोडकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। अजय पाठक / मोनिका / 13 फरवरी 2026