13-Feb-2026
...


ग्वालियर (ईएमएस) । युवाओं में शस्त्र शास्त्र का ज्ञान कराने एवं शराब छोड़ दूध पीने, महिलाओं को सनातन संस्कृति के अनुकूल पहनावा पहनने,देश की आजादी में हुतात्मा नाथूराम गोडसे सहित 4 लाख 32 हजार के इतिहास को जानने उनके जन्मदिन एवं शहीदी, पुण्यतिथियों पर याद किए जाने, मध्यप्रदेश सरकार को कर्ज मुक्त करने, ग्वालियर में गौ वंश के कारोबारियों को गिरफ्तार करने,वोटों की खातिर योजनाओं में करोड़ों बांटना बंद कर भारत सरकार को कर्ज मुक्ति को लेकर महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व दिवस पर 14 फरवरी से जिला हिन्दू महासभा श्री रामेश्वरम नागदेवता मंदिर पर हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा जी एवं चामुंडा धाम कोटेश्वर महादेव मंदिर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला उपाध्यक्ष रामकिशन राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस ने कर्ज लिया भाजपा ने कर्ज में डुबो दिया मध्य प्रदेश, के सभी शिवालयों पर बैनर, पोस्टर लगाकर जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ हिन्दू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिंदू महिला महासभा की महिला जिला अध्यक्ष सरला शर्मा जिला महामंत्री प्रीति नागर, सुमन गुर्जर, जिला महामंत्री चंद्रशेखर दंडवत जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, अशोक कुमार शर्मा ,जिला कार्यालय मंत्री योगेंद्र दीक्षित ने कहा कि देश की आजादी में संघर्ष करने वाले हिंदू महासभा को अब देश को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए आंदोलन करना पड़ेगा इसीलिए हमने मध्य प्रदेश को कर्ज से मुक्ति मिले इसको लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया।