- रेत का ओवरलोड परिवहन करते 9 डम्पर जब्त नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्रीन पार्क ढाबा नर्मदापुरम के पास से 9 डम्परों को रेत खनिज का ओवरलोड परिवहन करते हुए जब्त किया गया।जप्त किए गए डम्परों के क्रमांक RJ17GB3374, MP04YU5499, MP04ZJ5639, MP40ZF7939, MP04HE5739, MP04YT5410, MP04ZS5439, RJ17GC9311 एवं MP04HE5808 हैं। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय नर्मदापुरम परिसर में खड़ा कराया गया है।कार्रवाई के दौरान श्री जय सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम, श्री दिवेश मरकाम, जिला खनिज अधिकारी, पिंकी चौहान, खनि निरीक्षक, श्री सौरभ पाण्डे, थाना प्रभारी देहात, श्री कृष्णकांत सिंह परस्ते, प्रभार खनि निरीक्षक, हेमंत राज, सिपाही एवं होमगार्ड बल मौजूद रहा। जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ईएमएस / 13/02/2026