13-Feb-2026
...


- बैतूल के रास्ते कर रहे सप्लाई, डेड लाख का माल जप्त भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने दो चरस तस्करो को रंगे हाथ उस समय धर दबोचा जब वह इसकी डिलेवरी ग्राहकों को देने की फिराक में खड़े थे। आरोपियो के पास से 495 ग्राम चरस एवं दो मोबाईल फोन सहित डेढ़ लाख का माल जप्त किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियो के खिलाफ पूर्व मे भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धारा में मामले दर्ज है। क्राइम ब्रांच अफसरो के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी, कि टीआईटी मैदान खण्डर के पास, गोविंदपुरा, भोपाल में दो संदिग्ध युवक मादक पदार्थ चरस लेकर खड़े हैं, जिसकी डिलेवरी देने के लिये वह किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है। खबर मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दोनो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान शेख आरिफ पिता शेख फारुख (44) निवासी थाना कोठी बाजार, जिला बैतूल और राजा मियां पिता मो. जमील (51) निवासी फरहत अफजा, ऐशबाग भोपाल के रुप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 495 ग्राम चरस बरामद हुई। क्राइम ब्रांच ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शेख आरिफ के खिलाफ थाना पड़ाव जिला ग्वालियर में दो, थाना एमपीनगर भोपाल में एक (पॉक्सो एक्ट की धारा का), और थाना ऐशबाग में एनडीपीएस एक्ट की धाराओ सहित चार अपराधिक प्रकरण दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी राजा मियां के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच और थाना ऐशबाग में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज है। दोनो तस्कर 10वीं तक पढ़े है, और मेहनत-मजदूरी का काम करते है। पुलिस आरोपियो से चरस तस्करी के नेटवर्क के संबध में पूछताछ कर रही है। जुनेद / 13 फरवरी