13-Feb-2026
...


- लाईन डेटिंग एप के जरिये फ्रेडंशिप के बाद लिवइन तक पहुचं गया थ रिश्ता - मॉ,भाई,बहन ने की लाश को ठिकाने लगाने में मदद, परिवार के चारो आरोपी गिरफ्तार - लाश को लोहे के बक्से में भरकर फैकं दिया था सेप्टिक टैंक में - पत्नि और बच्चो के साथ ही प्रेमिका को रख लिया था लिवइन में - पीछा छोड़ने की बात पर पैसौ की मांग कर रही थी लिवइन पार्टनर भोपाल(ईएमएस)। शहर के कमला नगर में गुरुवार शाम को सेप्टिक टैंक में लोहे के बक्से में बंद मिली महिला के अंधे कत्ल का 24 घंटो में ही खुलासा करते हुए एक ही परिवार के चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो में मृतक महिला का विवाहित और दो बच्चो का लिवइन पार्टनर पिता सहित उसकी मॉ भाई और बहन शामिल है। पुलिस की शुरुआती जॉच में चौकानें वाले खुलासे हुए है। मृतका महाराष्ट्र की रहने वाली थी और वह बीते काफी समय से उसकी हत्या करने वाले विवाहित युवक के साथ ही लिवइन में रह रही थी। उनके बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिये पहले दोस्ती और फिर प्रेम-प्रसंग हो गया, इसके बाद महिला उसके साथ रहने भोपाल आई थी। - यह था खौफनाक हत्याकांड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे सूचना मिली थी, कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास कमल नगर में नाले में एक लोहे का बॉक्स पड़ा है, और उसमें से तेज दुर्गंध आ रही है। आशंका है की उसमें किसी व्यक्ति की लाश भरकर फैंकी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची बॉक्स को पानी से बाहर निकाकर खोला। उसके भीतर महिला का शव था, शव करीब 3-4 दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह डिकंपोज हो चुका था। महिला प्लाजो पहने हुई है। हाथ में दीप का टैटू बना हुआ है। साथ ही हाथ पर 26 मई 1992 लिखा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह महिला की जन्म तिथि होगी। पुलिस ने इस मामले में आसपास के थाना इलाकों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि कमला नगर में ही रहने वाली एक महिला गायब है। वह जिस युवक के साथ रहती थी, वह युवक भी अपने घर से गायब हैं। शंका हुई तो पुलिस ने जांच को इस दिशा में आगे बढ़ाया। - महाराष्ट्र की रहने वाली थी मृतका - सोशल मीडिया पर फ्रेडंशिप के बाद लिवइन तक पहुचां मामला जानकारी के अनुसार महिला की शिनाख्त मिसबाह पिता सरफराज, उम्र करीब 22 साल निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र के रूप में हुई। करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती कमला नगर (पीले क्वार्टर के पास) रहने वाले समीर पिता इकबाल से हो गई। बाद में दोनों के बीच प्रेम हो गया। करीब तीन महीने पहले सिया भोपाल के कमला नगर में रहने वाले समीर के साथ रहने उसके पास आ गई थी। विवाहित और दो बच्चों के पिता समीर ने उसे अपनी पत्नि बच्चो के साथ उसी घर में रख लिया था। एक घर में रहने के कारण समीर की पत्नी और सिया के बीच आये दिन विवाद होने लगे थे। पुलिस को मुखबिरो से सूचना मिली की महिला की लाश मिलने के बाद समीर भी अपने घर से गायब हो गया है। - हिरासत में लेने पर खुली हत्याकांड की परतें संदेह के आधार पर पुलिस टीमो ने घेराबंदी करते हुए समीर को हिरासत में लेकर पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की। तब उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि गोंदिया निवासी मृतिका मिसबाह से उसकी पहचान आन लाईन डेटिंग एप के जरिये हुई थी। बाद में बीती अक्टूबर 2025 से मृतका भोपाल मे कमला नगर स्थिति उसके घर मे लिवइन मे रह रही थी। लेकिन बाद मे आरोपी समीर मृतिका को अपने साथ नही रखते हुए उससे पीछा छुडना चाहता था। लेकिन मृतिका उससे अलग होने के लिये पैसो की मांग करती थी। इस बात को लेकर बीते कुछ समय से उनके बीच झगड़े चल रहे थे। - गला दबाकर हत्या की, परिवार वालो की मदद से ठिकाने लगाया आरोपी ने बताया की 7-8 फरवरी की दरम्यानी रात एक बार फिर उन दोनो के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ जाने पर गुस्साये समीर ने मृतिका का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद में उसने घर मे मौजूद अपने भाई, मां और बहन को घटना की जानकारी दी। आरोपी और उसके परजनो ने समीर का साथ देते हुए मृतिका मिसबाह के शव को लोहे की पेटी मे रखकर एक दिन घर मे छुपाये रखा और अगले दिन शव को ठिकाने लगाने की जगह को तलाश की। जगह तय करने के बाद रात के समय आरोपी ने अपनी माँ, बहन और भाई की मदद से शव को पेटी सहित पास मे बने सेफ्टी टेंक मे फेंक दिया। - समीर सहित मॉ,बहन, भाई गिरफ्तार समीर के खुलासे के बाद पुलिस ने उसके आरोपी परिवार वालो साहिल (20), सायमा (19) और शहनाज बी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियो के अनुसार आरोपी और उसके परिजनो से आगे की पूछताछ की जा रही हैं। जिसके बाद हत्याकांड के संबंध और भी जानकारी मिलेगी। जुनेद / 13 फरवरी