राज्य
14-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइकर की मौत के मामले में आईओ ने बताया कि गिरफ्तार मजदूर योगेश को घटना के बाद सड़क पर बैरिकेड और पर्दे लगाकर घटनास्थल को कवर करते हुए सीसीटीवी फुटेज में पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में बीते दिनों जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अदालत को बेहद अहम बातें बताई हैं। आईओ ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार मजदूर योगेश को घटना के बाद सड़क पर बैरिकेड और पर्दे लगाकर घटनास्थल को कवर करते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि जनकपुरी हादसा मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डीजेबी ठेकेदार ने चेतावनी बोर्ड और बैरिकेड लगाने जैसे कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए थे। जस्टिस मजिस्ट्रेट हरजोत सिंह औजला ने मामले में जांच अधिकारी (आईओ) से वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। रिपोर्ट में कहा गया जांच के तहत सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई और सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण करने पर पता चला कि ठेकेदार और उसके मजदूरों द्वारा खुदाई स्थल के आसपास कोई एहतियाती उपाय (सावधानी बोर्ड, बैरिकेड आदि) का पालन नहीं किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप बाइक सवार गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। दिल्ली के जनकपुरी में 5 फरवरी की देर रात को रोहिणी स्थित एक निजी बैंक के कर्मचारी 25 वर्षीय कमल ध्यानी की दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा खोदे गए 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/फरवरी/2026