- परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर इन्दौर (ईएमएस) एक भाजपा नेत्री की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि परिजनों ने उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान तो बच गई पर हालत गंभीर बनी हुई है। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां गत 11 फरवरी को बोरिंग को लेकर भाजपा नेत्री वंदना नामदेव ने शिक्षिका आंचल गुप्ता के साथ तीखी बहस की थी। और इसके बाद भाजपा नेत्री वंदना नामदेव ने शिक्षिका आंचल गुप्ता के खिलाफ पुलिस को शिकायत कर केस दर्ज करा दिया या था। केस दर्ज होने के बाद शिक्षिका आंचल जब रात को अपने घर लौट रही थी, तब वंदना ने उन्हें और उनके परिवार को रास्ते में रोका और फिर विवाद करते भला बुरा कहते धमकी दी थी। झूठा केस दर्ज होने और धमकियों के कारण आंचल तनाव में थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आंचल के बयान के बाद कार्रवाई की बात कही है। आनंद पुरोहित/ 14 फरवरी 2026