क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


कोरबा (ईएमएस) औद्योगिक नगरी कोरबा में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास होने जा रहा है। जेसीआई जोन-27 (भारत) की प्रतिष्ठित शाखा जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सामाजिक और धार्मिक सरोकार के तहत मुक्तिधाम, मोती सागर पारा में 18 फीट ऊंची भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका भव्य अनावरण 15 फरवरी को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे लोकार्पण इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहेंगे। उनके कर-कमलों द्वारा भगवान भोलेनाथ की इस भव्य प्रतिमा का अनावरण संपन्न होगा। * जेसीआई टीम का नेतृत्व इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में जेसीआई कोरबा सेंट्रल की पूरी टीम समर्पित है। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष जेसी सीए टी.एन. बजाज और सचिव जेसी निश्चल टमकोरिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस दौरान संस्था के जेसी सीए अभिषेक अग्रवाल, जेसी राम कुमार सोनी, जेसी रोहित असरानी और जेसी पी.एस. गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जेसीआई परिवार ने शहर के सभी नागरिकों और शिव भक्तों को इस पावन अवसर पर उपस्थित होने का आमंत्रण दिया है। 14 फरवरी / मित्तल