कटनी, (ईएमएस)। मौसम में आए बदलाव के मद्देनजर मौसमी एवं मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा सुचारू सफाई व्यवस्था के साथ ही लगातार फागिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस हेतु प्रत्येक जोन के अलग-अलग वार्डो के मुख्य एवं अन्य मार्गों में ई रिक्शा के माध्यम से फागिंग मशीन से रासायनिक धुएं का छिड़काव कार्य अनवरत जारी है। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग का विशेष दस्ता निर्धारित कैलेंडर अनुसार शुक्रवार शाम चार वार्डों मदन मोहन चौबे वार्ड, वंशस्वरूप वार्ड, सीएलपी वार्ड एवं राम निवास सिंह वार्ड के विभिन्न मार्गों, गलियों एवं बस्तियों में पहुंचकर मच्छर उन्मूलन हेतु फागिंग मशीन से रासायनिक धुएं का छिड़काव कार्य किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु निरंतर विभिन्न वार्डों में फागिंग अभियान जारी रहेगा। ईएमएस / 14/02/2026