क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


शिवपुरी ( ईएमएस ) शहर की करौंदी कॉलोनी में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान नमन राठौर के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था और इन दिनों उसकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। नमन एक पेपर दे चुका था। घटना के समय नमन घर पर अकेला था। उसके पिता मिथुन राठौर अपनी पत्नी के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए निकले थे। बताया गया कि जब वे झांसी पहुंचे, तभी उन्हें बेटे द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।