क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


- छोटे भाई ने फंदे पर लटका देखा था शव भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की नाबालिग किशोरी द्वारा अपने घर में अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फिलहाल खुदकुशी के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है। छोटे भाई ने उसका शव लटका देख परिजनों को सूचना दी इसके बाद पुलिस का खबर दी गई। मौके पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार सुखी सेवनियां इलाके में स्थित बंजारा बस्ती में परिवार सहित रहने वाले रमेश बंजारा अपनी पत्नि के साथ फेरी लगाकर प्लास्टिक का घरेलू सामान बेचने का काम करते हैं। उनकी नाबालिग बेटी काजल बंजारा ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, और अपने छोटे भाई के साथ घर पर ही रहती थी। बीती सुबह उसके माता-पिता रोज की तरह अपने काम के चलते घर से निकल गए थे। देर शम छोटा भाई बाहर से खेलकर घर पहुचां तो उसे बहन काजल का शरीर फंदे पर लटका नजर आया। उसने फौरन ही मां-पिता को फोन पर सूचना देते हुए शोर मचा कर मदद के लिये पड़ोसियों को बुलाया। परिजन फौरन ही घर पहुंचे इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुचीं पुलिस ने घटनास्थल की जॉच करते हुए शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिये भेज दिया। जॉच टीम का कहना है की फिलहाल शुरुआती छानबीन के दौरान कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। वहीं शुरुआती बातचीत में भी किशोरी के परिजनों ने ऐसी कोई बात नहीं बताई जिससे खुदकुशी का कारण समझ आ सके। शनिवार दोपहर को पीएम के बाद शव किशोरी का शव परिजनों को सौपं दिया गया है। पुलिस का कहना है, कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जांच की दिशा तय की जाएगी। जुनेद / 14 फरवरी