राज्य
14-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल कॉलेज जबलपुर महाविद्यालय में विद्यार्थियों हेतु आयोजित ”जैविक कृषि आधारित स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण“ का समापन किया गया। प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग ने बताया कि वर्तमान समय में जैविक उत्पादों की मांग देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ती मांग ने युवाओं के लिए रोजागार, उद्यमिता और स्टार्टअप के अनेक अवसर प्रदान किये है। प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि जैविक खेती युवाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करती है। प्रशिक्षण समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लगभग 35 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। सुनील साहू / मोनिका / 14 फरवरी 2026/ 06.34