नई दिल्ली (ईएमएस)। पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में गिरफ्तार पाखंडी बाबा कमरुद्दीन ने अब तक 8 हत्याओं की बात कबूल की है। सीसीटीवी फुटेज और बरामद सबूतों ने तंत्र साधना के नाम पर रची साजिश की परतें खोल दी हैं। दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने के सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी पाखंडी बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। 8 फरवरी की घटना के बाद पुलिस जांच में तेजी आई और अब तक आरोपी ने खुद 8 हत्याओं की बात कबूल की है। मामला राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी और लोनी इलाके से जुड़ा है, जहां सीसीटीवी फुटेज ने कई अहम राज खोले हैं। दिल्ली पुलिस ने कमरुद्दीन को 5 दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और आरोपी के बयानों की कड़ियां जोड़कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में कई सनसनीखेज दावे किए हैं। उसने अब तक 8 हत्याएं करने की बात स्वीकार की है, जिसकी सच्चाई को लेकर पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/फरवरी/2026