मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी जिला मुख्यालय में सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। थाना चौक से बाटा चौक तक के 12 चिन्हित दुकानों को हटाने के लिए नगर आयुक्त ने सदर अनुमंडल कार्यालय को पत्र दिया है। सदर एसडीओ चंदन कुमार झा ने कहा कि नगर आयुक्त के पत्र के आलोक में संबंधित सभी 12 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। दुकानदारों ने सदर अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित होकर हलफनामा दायर कर कहा गया है कि उनके द्वारा सड़क किनारे की जमीन को अतिक्रमित नहीं किया गया है। एसडीओ ने बताया कि दुकानदारों से कहा गया है कि वे अतिक्रमित भूमि को खाली कर दें अन्यथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 152 के तहत कारवाई की जाएगी। अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्चे की भी वसूली की जाएगी। कार्तिक कुमार/संतोष झा- १४ फरवरी/२०२६/ईएमएस