क्षेत्रीय
14-Feb-2026


बालाघाट (ईएमएस). एसडीएम गोपाल सोनी ने वृद्ध माता-पिता एवं भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत जिले में तहसील स्तर पर गठित अधिकरण के अधिकारियों के पैनल की घोषणा कर दी है। एसडीएम गोपाल सोनी इसके अध्यक्ष होंगे। वहीं सामाजिक न्याय विभाग बालाघाट के उपसंचालक को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक बालाघाट, एसडीओपी परसवाड़ा, खंड चिकित्सा अधिकारी लामता, रेडक्रॉस सोसायटी जिला चिकित्सालय बालाघाट के प्रतिनिधि तथा पेंशनर संघ बालाघाट के अध्यक्ष बीआर भैरम को इसमे सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रमेश कुमार पटले, फिरोजा खान को नामांकित किया गया है। उपभोक्ता संरक्षण समिति से सुरजीत सिंह छाबड़ा को भी पैनल में स्थान दिया गया है। यह पैनल वृद्ध माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण से संबंधित मामलों में सुनवाई एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। भानेश साकुरे / 14 फरवरी 2026