क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


बालाघाट (ईएमएस). संयुक्त कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी राहुल नायक की उपस्थित में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में नगरीय विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 की तैयारियों के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संभागीय कार्यालय जबलपुर से पुष्पेंद्र शर्मा, संभागीय स्वच्छता सलाहकार, पीआईयू द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के विभिन्न बिंदुओं, मूल्यांकन प्रक्रिया एवं आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी, स्वच्छता शाखा के नोडल अधिकारी एवं स्वच्छता शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय निकायों को स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के लिए प्रभावी रूप से तैयार करना तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और समन्वय सुनिश्चित करना रहा। भानेश साकुरे / 14 फरवरी 2026