क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। जिला भोपाल देहात के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसडीओपी बिलखिरिया सुश्री अंतिमा समाधिया द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम छावनी पठार क्षेत्र में थाना बिलखिरिया के समस्त स्टाफ के साथ पैदल भ्रमण (फ्लैग मार्च) किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान कोकता ट्रांसपोर्ट नगर एवं मल्टी कोकता क्षेत्र में नागरिकों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-सम्मत ढंग से मनाने की अपील की गई। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग एवं सोशल मीडिया अफवाहों से सतर्क रहने की समझाइश दी गई तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। जुनैद / हरि / 14 फरवरी, 2026