क्षेत्रीय
14-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सांसद बंटी साहू ने शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों में जाकर दिवंगतों के परिजनों से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को वे पांजरा पहुंचे और उन्होंने पिछले दिनों दिवंगत हुए स्व शंकर सिंह पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना व्यक्त की। जनपद पंचायत चौरई अध्यक्ष सरोज रघुवंशी के ससुर व वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राधेश्याम रघुवंशी के पिताजी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी के दादाजी स्व. शंकर सिंह पटेल परिजनों से भी उन्होंने मुलाकात की। जनपद पंचायत चौरई अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी के पिता स्व शंकर पटेल के निधन उपरांत उनके पांजरा निवास पहुंचकर भी उन्होंने संवेदना व्यक्त की। ईएमएस/मोहने/ 14 फरवरी 2026